👉 बह्र - बहर-ए-हिन्दी मुतकारिब मुसद्दस मुज़ाफ़
👉 वज़्न - 22 22 22 22 22 2
👉 अरकान - फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़े
👉 क़ाफ़िया - ओ
👉 रदीफ़ - से भी क्या होगा
क़िस्मत का रोना रोने से भी क्या होगा
हिम्मत अपनी खोने से भी क्या होगा
कदम बढ़ाओगे तो रस्ते निकलेंगे
ख़ाली ख़्वाब संजोने से भी क्या होगा
मन भी धो लो गँगा में तो बात बने
महज़ बदन को धोने से भी क्या होगा
आज से ही तुम इक ताज़ा शुरुआत करो
बोझा कल का ढोने से भी क्या होगा
गर्द जमी हो जब अपने ही चेहरे पर
फ़िर शीशे को धोने से भी क्या होगा
दुनिया चलती है और चलती जाएगी
'शाद' तेरे न होने से भी क्या होगा
©विवेक'शाद'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







