खुशी का राज खुश रहना नही होता।
मौन रहकर गम दफनाना नही होता।।
कभी अपनों से लड़नी पड़ती लड़ाई।
मुस्कुराना नज़रंदाज करना नही होता।।
अकेले बैठकर कर लेते खुद से बाते।
इस तरह से दिल बहलाना नही होता।।
आँखों में दर्द छुपाना कठिन लेकिन।
सहज से अस्वीकार करना नही होता।।
हमेशा बातों का जबाव देना 'उपदेश'।
किसी को बेइज्जत करना नही होता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




