तस्वीर से उनकी शख्सियत समझना मुश्किल।
मेरे दिल से पूछो औरो से बयाँ करना मुश्किल।।
अब कैसे मनाऊँ दिल को गैर-हाजिरी में उनकी।
रूठा है रूठा रहेगा उसको खुश करना मुश्किल।।
कहा था एक है सदैव के लिए उन्ही के साथ गया।
रूह ख्वाब में कहने आई विश्वास करना मुश्किल।।
बिछुड़ कर वो हम से कहीं दूर निकल गए 'उपदेश'।
कुछ खुले ज़ख्म छोड़ गए इलाज करना मुश्किल।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







