पुरूषों में ये शक्ति, कभी नहीं आएगी
"अग्नि परीक्षा" तो, नारी ही निभाएगी
हर पुरुष को बस," शिव" होना चाहिए
तभी नारी "सती"बन, यज्ञकुंड में कूद जाएगी
जब "चीरहरण" देख, योद्धा नतमस्तक होंगे,
तब एक "कुरूक्षेत्र", फिर से सजायी जाएगी
आत्मगर्व की "झांसी"पर, दरिंदे नजर गड़ाएंगे
बरछी,ढाल लेकर फिर से," लक्ष्मीबाई" आएगी
अधर्मी,पापी, भटके मानव को,हर युग में
धर्म की राह पर,केवल नारी ही ले जाएगी ।।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







