जो पल मिला है आज
उसे ख़ुशगवार लो,
मसरूफ़ ज़िंदगी से कुछ
लम्हे उधार लो।
रिश्तों में गर मोहब्बत की
गर्मी नहीं रही,
यादों के कुछ चराग़ जला कर
सँवार लो।
चेहरे पे जो थकान है सदियों की
धूप से,
बारिश-ए-इश्क़ में उसे फिर से
निखार लो।
दिल में अगर धुआँ है बुझी एक
चिंगारी का,
साँसों की ठंडी छाँव से उसको
उतार लो।
जो पल मिला है आज
उसे ख़ुशगवार लो,
मसरूफ़ ज़िंदगी से कुछ
लम्हे उधार लो।
डाॅ फ़ौज़िया नसीम शाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







