जटा किधर है? पूरे भू पर फैली;
विष किधर है? सारी माया में बहे।
किधर कदम रखें? तेरे ही पर, पर तेरे ही कदम हैं।
राख हो 'मैं', मन-भ्रम दूर है, निज पास 'स्व'।
अग्नि तपती है तन की तन्हाई में,
रात होती है नींदों की विरह में।
समय कब बदले? तुम ही बदलो!
प्यार-अपनापन नाराज हैं, सर्व जगत,
दीन नहीं है कोई, सर्वमान्य-सर्वश्रेष्ठ होंगे।
पराया हूँ, तभी ही बगावत है;
पर युद्ध होने दो, पाताल की कर्मशाला है।
रूह मेरी तेरी दी गई, पर तू समझ— मैं भी इसी से हूँ।
जटा किधर है? पूरी मृत्यु में फैली।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







