फिज़ाओं में जो, संगीत गूंजती थी
तेरे मेरे ज़ख्म और आंसू की जुगलबंदी थी
थिरकन थी,प्रीत वेदना के, स्वर लय में
ज़माने की तानों ने ,सुर ताल भर दी थी
छनकती थी पांवों में, घूंघरू बेचैनियों के
पहरेदारियों ने ऐसी ,हालत ही कर दी थी
लबों पर ही सजे रहे ,प्रीत की मौन ध्वनि
सांसों में सिहरन की, जंजीर जो बंधी थी
बंधनों के पीर में ,नृत्य कर रहे थे मन
हमारी ऐसी तड़प में, खुदा की रजामंदी थी।।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







