(उसके चेहरे ने की तर्ज़)
इश्क़ के दाम में फंसे हैं हम
अब इसी काम में फंसे हैं हम
(दाम: जाल (फ़ारसी))
शाम कल जब तुझे देखा हमने
हां उसी शाम में फंसे हैं हम
एक बस नाम तेरा रटते हैं
यूं तेरे नाम में फंसे हैं हम
तूने आँखों से पिला दी है जो
हां उसी जाम में फंसे हैं हम
जाने इस इश्क़ में आगे क्या है
पहले ही गाम में फंसे हैं हम।
अनमोल


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







