हिंदी वालों की शादी थी...
"समास" में पूरा परिवार जुड़ गया...
Maths वालों ने
जोड़-घटाकर लिफ़ाफ़ा दिया...
Physics वालों ने
इतना "बल" लगाया कि डांस फ्लोर हिल गया...
Chemistry वालों ने
दो अनजान लोगों की "reaction" करवा दी...
Biology वालों ने
कहा- अब दो दिलों का "मिलन" हो गया...
Economics वालों ने
खर्च देखकर कहा- "बजट बिगड़ गया!"
Accounts वालों ने
हर लिफ़ाफ़े का हिसाब रख लिया...
Geography वालों ने
दूल्हे की बारात का पूरा "मार्ग" बता दिया...
History वालों ने
कहा- आज से एक नया "इतिहास" बनेगा...
Political Science वालों ने
मंच पर बैठकर दोनों परिवारों में "गठबंधन" करवा दिया...
Computer Science वालों ने
सारे रस्मों का "System Update" कर दिया...
Law वालों ने
फेरों को पक्का "Contract" बता दिया...
Psychology वालों ने
सास-बहू की "Mind Reading" शुरू कर दी...
Music वालों ने
शहनाई बजाकर माहौल में "ताल" मिला दिया...
Philosophy वालों ने
कहा- ये सब तो किस्मत का "दर्शन" है भाई...
Sports वालों ने
जूता-चुराई की रस्म में ज़बरदस्त "Goal" दाग दिया...
और English वालों ने बस इतना कहा-
"Finally, they are together!"
✍️✍️ पल्लवी श्रीवास्तव
ममरखा, अरेराज, पूर्वी चम्पारण (बिहार)


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







