हर घर एक सिपाही👮
आसान है शहीदों पर आँसू बहाना
उससे भी ज्यादा आसान है उनकी शहादत में🇮🇳
घर ,गली,शहर -शहर मोमबतियाँ जलाना
है अगर दिलों में सच्चा जज़्बा🇮🇳
है शहीदों के लिए मान दिलों में
तो अब कह दो स्वयम् से अपने देश से🇮🇳
कि हर घर का एक बच्चा सिपाही बन कर निकलेगा
लहर बना देंगे हम जाबाज़ों की🇮🇳
कि दर्द न पहुँचा सके कोई हमारी देश की धरती को
हर घर एक खूबसूरत इतिहास बना जाएगा 🇮🇳
पढ़ेगी जब आने वाली पीढ़ी इस इतिहास को
तो मन में उनके भी देशभक्ति का ऐसा ही जुनून जाग जाएगा 🇮🇳
वन्दना सूद
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







