कापीराइट गीत
होली है भई होली है ये दिन है होली का
तू रखना जरा ख्याल ये दिन है होली का
आओ मिल कर खेलें होली रंग अबीर लगाएं
साथ मनाएं सब के होली आओ खुशी मनाएं
अरे भईया तू रंग डाल ये दिन है होली का
तू रखना जरा ख्याल ये दिन है होली का
दूर हो गए हैं जो अपने आओ उन्हें मनाएं
भूलके पिछली बातों को उनको गले लगाएं
तू प्यार से ये रंग डाल ये दिन है होली का
तू रखना जरा ख्याल ये दिन है होली का
फूलों के संग खेलें होली खूब लगाएं रंग
भंग और कचौरी के संग खूब जमाएं रंग
तू खूब मचा यूं धमाल ये दिन है होली का
तू रखना जरा ख्याल ये दिन है होली का
बनके राधा-कृष्ण सभी मिल के रंग लगाएं
चाचा ताऊ, भैया भाभी सब को खूब नचाएं
तू थोड़ा रंग निकाल यह दिन है होली का
तू रखना जरा ख्याल ये दिन है होली का
- लेखराम यादव
( मौलिक रचना )
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







