Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।


Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।

Newसभी पाठकों एवं रचनाकारों से विनम्र निवेदन है कि बागी बानी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हुए
उनके बेबाक एवं शानदार गानों को अवश्य सुनें - आपको पसंद आएं तो लाइक,शेयर एवं कमेंट करें Channel Link यहाँ है

The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

गणतंत्र का नया व्याकरण

यह कविता आज के भारत के बदलते स्वरूप, नागरिक चेतना और गणतंत्र की नई परिभाषा को शब्द देने का एक प्रयास है। यह जश्न से आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी, अधिकार के साथ कर्तव्य, और सपनों के साथ संकल्प की बात करती है—जहाँ हर आम नागरिक खुद को संविधान का अधूरा पन्ना नहीं, बल्कि उसका सक्रिय लेखक मानता है।

न मैं शब्दों का सौदागर, न मैं कोई नेता हूँ,
मैं सदियों की ख़ामोशी का, गहरा सन्नाटा हूँ।
मैं वो पन्ना हूँ संविधान का, जो अब तक अधूरा है,
मैं वो सपना हूँ आज़ादी का, जो न आधा न पूरा है।

तुम जश्न मनाते ऊँचाई पर, मैं नींव की ईंटें ढोता हूँ,
तुम फहराते हो झंडा, मैं उम्मीदें लेकर बोता हूँ।
गणतंत्र तभी गरजेगा जब, कोई द्वार अंधेरे में न हो,
इन्साफ़ की पावन राहों में, कोई रुकावट घेरे में न हो।

अब इतिहास के बासी पन्नों पर, मैं स्याही नहीं बहाऊँगा,
मैं वर्तमान की मुट्ठी में, अपना भविष्य सजाऊँगा।
यही भविष्य अब भारत की, नई परिभाषा लिखेगा,
नभ की हर एक ऊँचाई पर, अब मेरा तिरंगा दिखेगा!

मेरा तिरंगा अब सिर्फ़ अम्बर का, शृंगार नहीं कहलाता,
ये महाशक्ति बन चुके भारत का, 'विजय-पत्र' है कहलाता।
केसरिया अब शौर्य की सीमा, तोड़ आगे बढ़ जाता है,
सफ़ेद अब 'शांति-शक्ति' का, नया व्याकरण सिखाता है।

हरा अब महज़ हरियाली नहीं, 'आत्मनिर्भर' का वादा है,
और चक्र की ये चौबीस तीलियाँ, 'विश्व-गुरु' का इरादा है!
जहाँ 'डिजिटल' और 'धर्म' का, अद्भुत संगम देखा जाता,
वहाँ भारत की सामर्थ्य का, अब नया अध्याय लिखा जाता।

कल तक जो महज़ एक बाज़ार था, आज वो 'नवाचार' है,
मेरा युवा अब 'स्टार्टअप' से, करता सपनों का सत्कार है।
अब सिर्फ़ खेतों की मिट्टी नहीं, अंतरिक्ष की धूल उड़ाते हैं,
हम वो भारत हैं जो 'संकट' में भी, 'अवसर' खोज लाते हैं।

मैं नया दौर, मैं नया लहू, मैं नई आग का नाम हूँ,
मैं कल का उजला सूरज, और आज का इंकलाब हूँ।
मैं भूल नहीं दोहराऊँगा, मैं खुद मशाल बन जाऊँगा,
मैं मिट्टी का क़र्ज़ चुकाकर, असली हिन्दुस्तानी कहलाऊँगा।

मैं रुकूँगा नहीं, मैं थकुँगा नहीं, मैं सत्य का एक सिपाही हूँ,
मैं अपने वतन की बदलती मिट्टी की, लिखी हुई गवाही हूँ।
मेरी रग-रग में दौड़ रहा, मेरे पूर्वजों का 'मान' है,
मेरा हर शब्द अब भारत की, 'जीत' का नया अभियान है!

मैं हर अधूरे पन्ने पर, अब 'विजय-गाथा' लिख जाऊँगा,
मैं जीऊँ तो वतन के लिए, और वतन के लिए ही मिट जाऊँगा।
इन्हीं लफ़्ज़ों के साथ अब, मैं अपनी कलम को रोकता हूँ,
मैं इस वतन की पावन मिट्टी को, सौ बार सलामी ठोकता हूँ!

जय हिन्द! जय भारत!

~ अभिषेक मिश्रा 'बलिया'




समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (2)

+

रीना कुमारी प्रजापत said

Waah bahut khubsurat rachna.... 🙏🙏

मनोज कुमार सोनवानी "समदिल" said

वाह! अभिषेक जी,वीर रस से भरी हृदयस्पर्शी कविता 👌🙏 भारतीय संविधान, तिरंगा और युवा मनोभाव को जोड़ कर अपने वतन की खूबसूरत तस्वीर खींची है आपने।👌👌👌🙏🙏🙏🙏

कविताएं - शायरी - ग़ज़ल श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन