लोग समझाने लगे,
जो होता वह अच्छा होता।
इरादे नेक हो 'उपदेश'
भरोसा मान लो अच्छा होता।
इरादा पुख्ता कर लिया,
काश जो सोचा सच्चा होता।
वक्त बतायेगा कब उनको,
किसी किसी से रिश्ता सच्चा होता।
मन को तसल्ली होगी नही,
काश सपना सच्चा होता।
दिल की बात कहे किससे,
अगर ज्योतिष सच्चा होता।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद