दर्द का बाजार क्यूं
खुल रहा है रोज अब, दर्द का बाजार क्यूं
लग रहा है शख्स हर, दर्द में लाचार क्यूं
इश्क में दिल दे दिया चैन भी खोया कहीं
हो रही हैं ये कोशिशें फिर ऐसे बेकार क्यूं
इश्क कर के हो गई है क्यूं अनबन नींद से
चांदनी रातों में है, सुबह का इन्तजार क्यूं
क्यूं बदल रहे हैं करवटें रातों में जाग कर
मालूम, था अंजाम तो, करते हैं प्यार क्यूं
इश्क करके उनसे अब, शिकायत फजूल है
पूछो किसी गुल से है ये दिल बेकरार क्यूं
बढ़ रही हैं बेचैनियां इस दिल में रात-दिन
यादव का इस तरह से है ये इन्तज़ार क्यूं
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







