मैं भारत का संविधान हूं ।
शब्दों की जयमाला पहने,
पहन अनुच्छेदों के गहने,
जग के रंगमंच पर अपनी,
मातृभूमि का स्वाभिमान हूं।
मैं भारत का संविधान हूं।
प्रस्तावना प्रमुख है मेरी,
वो पवित्र आत्मा है मेरी,
मैं अपने आजाद वतन का
हिंदुस्तानी विधि विधान हूं।
मैं भारत का संविधान हूं।
बना हजार पिच्चासी दिन में,
लिखा एक सौ अस्सी दिन में,
सन् पचास छब्बीस जनवरी
से मैं खिलता गुलिस्तान हूं।
मैं भारत का संविधान हूं।
मौलिक अधिकारों का दाता,
हर भारतवासी से नाता,
दो सौ इक्यावन पृष्ठों का,
छोटा सा हिंदोस्तान हूं।
मैं भारत का संविधान हूं।
तन विशाल है मेरा जितना,
नहीं किसी का जग में इतना,
वरद पुत्र हूं सरस्वती का,
भारत मां का शक्तिमान हूं।
मैं भारत का संविधान हूं।
गीतकार अनिल भारद्वाज,एडवोकेट उच्च न्यायालय पीठ ग्वालियर
सर्वाधिकार सुरक्षित रचनाकार


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







