सादगी ओढ़े रहने वालों के व्यक्तिव में कमाल।
बंदिशों में ज्यादातर 'उपदेश' पाया गया मलाल।।
जिसके पीछे नही तामझाम
उसपर दबाव नही आता काम।
डराना मुश्किल उन्हें 'उपदेश'
दिल बेमिसाल नही होता नीलाम।।
दकियानूसी रिवाजों का नही होता कोई असर।
खरी बात कह देता 'उपदेश' सच्चाई भरा जिगर।।
उसके अनोखे अंदाज को पसन्द करने वाले हज़ार।
नापसन्द वही करते 'उपदेश' जिनके दिल में दरार।।
उसकी हर बात पते की होती भलाई का सरदार।
जलने वाले बहुत 'उपदेश' अशिक्षित करते वार।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







