अनजान रिश्ते की भावनाएं आहत नही करती।
निगाहें फासले से भांप लेती हुज्जत नही करती।।
लड़कियाँ समझदार इतनी होती बिना तजुर्बे के।
सब जानकार अनजान रहती बेइज्जत नही करती।।
किसी पर अगर दिल आए तो इतराना स्वभाविक।
फितरत अपनी-अपनी मगर वो मिन्नत नही करती।।
प्यार की बात कुछ ऐसी कि मर जाना मंजूर उन्हें।
बेवफ़ा मर्दों की तरह वो कभी ग़ैरत नही करती।।
दिल बेकाबू हो जाए फिर क्या सही क्या गलत।
प्यार छुपाना फितरत 'उपदेश' शोहरत नही करती।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







