ऐसी गजल सुना कोई
ऐसी गजल सुना कोई, ये दिल निर्मल हो जाए
ये आंख से ढ़लका हर आंसू गंगाजल हो जाए
न जाने ये दिल किस का टूटा है इन राहों में
उसकी ये तमन्ना हो पूरी गम हल्का हो जाए
कितनी यादें कितनी बातें तङपाती हैं दिल को
ऐसा करो जतन कोई, ये मन कोमल हो जाए
ऐसी चला लहर कोई, अब हर मानस के दिल में
रहें प्यार से ये सारे, ये मौसम सावन हो जाए
प्यार करो तो ऐसा करना जैसे तोता और मैना
ऐसा, न हो आहों से, ये जंगल सारा जल जाए
प्यार से तुम रहना सीखो, यादव के संग भाई
ऐसा न हो ये दुनियां मौत का जंगल हो जाए
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







