इतना आसान नहीं है उनसे दूर होना,
वो भी तो अपने घर को छोड़कर आए थे,
काबिल नहीं हुआ रिश्ता तो क्या हुआ,
कागज भी तो गल जाते हैं बरसात की मौजों में,
हवा भी तो तूफान बन जाती है कभी-कभी,
सांस भी तो रुक कर दम घोंटने लगती है कभी-कभी,
छुपा हुआ राज भी तो खुद छुपकर राज बता देता है कभी कभी,
अब राह पर चलने वाला हर एक दिशा थोड़ी देखकर आता है,
यह तो प्रेम था जो एहसास तक ही पहुंच सका,
बाकी दोनों निकले तो थे,
अब रास्ते चलते रहे वह मोड ना आए जहाँ मिलने वाले थे,
तो इसमें फिर हम इतनी क्यों बेरहमी करते हैं,
कि किसी पर भी दगा धोखा का नाम लगा देते हैं,
यह सही नहीं है,
सभी का रास्ता वह नहीं होता है जैसा तुम सोच रहे हो कि,
वो बदल गया,
या मेरा इस्तेमाल किया,
ऐसा नहीं होता है,
जिंदगी की भी एक जिंदगी है,
कभी-कभी आपकी जिंदगी में आपको अपनी जिंदगी को भी जिंदगी जीने देना चाहिए,
कभी-कभी बस यह एहसास कर लीजिए,
की जिंदगी ने अपनी जिंदगी में कुछ स्वीकार किया है और उसका कोई और प्रेम है,
उस स्वीकार्य प्रेम को,
आप अपनी जिंदगी में स्वयं,
ठहरने की व्यवस्था करते,
क्या पता और,
आपका प्रेम भी वह प्रेम लाने में मदद करते हैं।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







