🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
ऐसा मेरा हिंदुस्तान...
🇮🇳🧡🤍💚🇮🇳🕊️
ऐसा मेरा हिंदुस्तान, ऐसा मेरा हिंदुस्तान,
जन –गण –मन अधिनायक जय हे, हो जहां का राष्ट्र गान,
जहां के राष्ट्र ध्वज का तिरंगा हो निशान,
ऐसा मेरा हिंदुस्तान, ऐसा मेरा हिंदुस्तान।
जहां की धरती को आजाद कराने में महापुरुषों ने दिए लाखों बलिदान,
जहां सरहद पर सैनिक खड़े हो दुश्मन के सामने अपना सीना तान,
ऐसा मेरा हिंदुस्तान, ऐसा मेरा हिंदुस्तान।
जहां हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सर्व धर्म का होता हो सम्मान,
जहां सारी धरती हो समान, वसुधैव कुटुंबकम् जैसा हो जहां का सिद्धांत,
ऐसा मेरा हिंदुस्तान, ऐसा मेरा हिंदुस्तान।
जहां 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनाया गया संविधान,
जहां के लोकतंत्र पर देशवासियों को हो अभिमान,
ऐसा मेरा हिंदुस्तान, ऐसा मेरा हिंदुस्तान।
जहां अतिथि को माना जाता है भगवान समान,
जहां के वेदों और पुराणों में भरा हुआ है विश्व ज्ञान,
ऐसा मेरा हिंदुस्तान, ऐसा मेरा हिंदुस्तान।
और किन शब्दों में करूं यहां की संस्कृति,
लोककला और एकता बखान,
यहां के इतिहास की हर गाथा है महान,
ऐसा मेरा हिंदुस्तान, ऐसा मेरा हिंदुस्तान।।
🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏
--कमलकांत घिरी..✍️✨