है कहानी अधूरी तो मज़दूर हुआ,
कहानी पूरी हो जाती तो सेठ न हो जाता,
मज़दूर ही तो बन्दूक बनाता है,
मज़दूर ही तो कपड़ा बुनता है।
बनी जिससे वर्दी पहन सिपाही बनता है,
कंधे पर रख बंदूक देश का गौरव हो जाता है,
मज़दूर मज़दूर ही रह जाता है,
माँगे हक़ तो पूँजीवाद निगल जाता है।
बनाई थी लाठियाँ जो उसी ही ने,
उन्हीं से ही निर्ममता से पीटा जाता है,
रही जिसकी कहानी अधूरी,
वह मज़दूर ही रह जाता है।
होना चाहिए ऐसा भी समाज जिसमें,
मज़दूर को भी गौरव कहा जाता हो,
सबकी कहानियाँ पूरी करते-करते,
वह अपनी कहानी भी पूरा करता हो।
कहानी ही है एक अधूरी सी,
वह घर से निकला है रोटी की तलाश में,
कभी-कभी कहीं खो जाता है,
आँखें ढूँढती हैं, रास्ता सूना रह जाता है।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







