अब हैरान है दुनियां
ट्रंप की खुदगरजियों से अब हैरान है दुनियां
जिन्दगी में अब हर तरह परेशान है दुनियां
हर पल फिसलती है जुबां हो झूठ से लबरेज
उसकी दबंगई से है बहुत हलकान ये दुनियां
जुबां हर एक देश की अब हो गई है खामोश
लगता है कुछ दिन की ये मेहमान है दुनियां
दस, युद्ध रोके शांति का, मिला नहीं नोबेल
देख कर, दादागिरी ट्रम्प की , हैरान है दुनियां
तेल पर हो जाए कब्जा ये ख्वाहिश है ट्रम्प की
मिलेगा क्या नोबेल से इससे अंजान है दुनियां
भिखारी मिल के चला रहे समझौते की मुहिम
बन गई धोखे और फरेब की दुकान ये दुनियां
जिसके हाथ में लाठी यादव दुनियां है उसकी
अब शांतिदूत के रूप में है बेईमान ये दुनियां
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







