आज फिर किसी की शादी है,
या तो लड़के की है
या फिर लड़की की है।
लेकिन होने वाली किसी की बर्बादी है,
क्योंकि आज फिर किसी की शादी है।
आज बड़ी जोर-जोर से बैंड बाजे
और शाहनाइयां बज रही है,
लेकिन कुछ दिनों बाद ये सब कर
या तो लड़का दुःखी होगा या लड़की दुःखी होगी।
हर रिश्ते में लड़का बुरा नहीं होता,
हर रिश्ते में लड़की भी बुरी नहीं होती
कहीं लड़का तो कहीं लड़की की ग़लती होती है।
लेकिन ऐसा नहीं कि हर शादी में दुःख मिले,
कुछ शादियां मिसाल बन जाती है
तो वहीं कुछ शादियां बर्बादी की वजह बन जाती है।
सभी लड़कियां ऐसी नहीं होती,
पर कुछ लड़कियां ऐसी हैं जो
मिले अपने कानूनी अधिकारों का
ग़लत फायदा उठा रही है।
और बेचारे अच्छे सीधे साधे पतियों को
धूल चटा रही है।
आज फिर किसी की शादी है,
या तो लड़के की है
या फिर लड़की की है।
लेकिन होने वाली किसी की बर्बादी है,
क्योंकि आज फिर किसी की शादी है।
--- रीना कुमारी प्रजापत ✍️ ✍️