प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के नाम परउत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश की उडायीं जा रही है धज्जियां।
(शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट)
रविंद्र कुमार शर्मा भारत स्काउट गाइड जिला हाथरस में स्थाई नियुक्त जिला संगठन आयुक्त स्काउट पद पर नियुक्त था, ने कहा कि एक षड्यंत्र रचकर श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह सरकारी अध्यापक श्री मानिकचंद इंटर कॉलेज लाड़पुर हाथरस को जबरन उपरोक्त पद पर नियुक्त कर दिया गया। प्रधानाचार्य के अनुसार प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ काश्री धीरेंद्र प्रताप सिंह पर ना तो नियुक्ति पत्र है और ना ही अधिकार पत्र।
प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ को अवगत कराया गया मगर कोई भी कार्यवाही आज तक नहीं हुई। वर्षों से भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस में बगैर नियुक्ति पत्र, अधिकार पत्र के श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह कार्य कर रहे हैं। जो कि वैध या अवैध। सरकारी प्रमाण पत्रों में एवं अभिलेखों में हस्ताक्षर भी कर रहे हैं।
श्री मानिकचंद इंटर कॉलेज लाडपुर हाथरस का शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह उसी समय भारत स्काउट और गाइड के शिविर कराते हैं, जिस समय उनको अपने कॉलेज के छात्रों को पढ़ाना चाहिए। शिक्षा महानिदेशक के आदेशानुसार अध्यापन कार्य के समय में कोई कार्य नहीं किया जाएगा। मगर श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सरकारी राजस्व की हानि एवं बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। भारत स्काउट और गाइड प्राइवेट एनजीओ के नाम पर सरकारी रिलीविंग , सरकारी सुविधाएं भी धड़ल्ले से दी जा रही है।प्राचार्य डाइट जिला हाथरस, जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस को भी अवगत कराया गया। मगर आज तक कोई भी जांच नहीं की गई। मनी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल की जांच एवं भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस के बैंक खाते की जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







