(बाल कविता )
एक मिनट न रुकता दिल
_________________
धुक धुक धुक धुक करता दिल ।
सबका सदा धड़कता दिल ।।
चौबिस घंटे चलने वाला
एक मिनट न रुकता दिल ।
अपनी मर्ज़ी कभी चलाता
मनमानी भी करता दिल ।।
नींद चैन की जब हम सोते,
तब भी चलता रहता दिल ।
डर जाने या घबराने पर,
बुलेट ट्रेन सा चलता दिल ।
अच्छे बुरे सभी भावों को
अपने भीतर रखता दिल ।
सबको जीवन देने वाला
हर सीने में पलता दिल।
कभी न रुकना, चलते रहना,
हम सबसे है कहता दिल ।
________
~राम नरेश "उज्ज्वल"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







