एडवोकेट डी ऐन चौबे - आप वर्तमान में पेशे से वकील हैं, आप विगत 38 वर्षों से अधिवक्ता पेशे से जुड़े हुए हैं, इसके साथ साथ आप 13 वर्ष तक सीबीआई से भी जुड़े रहे हैं।
बतौर वकील, फिलहाल आप पश्चिम बंगाल में सालों से कार्यरत हैं, इस पेशे में आने से पहले आप 25 वर्षों तक जरनलिजम से जुड़े रहे जहाँ आप अनेकों मैगज़ीन जैसे धर्म युग, दिनमान, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, रविवार, इत्यादि में लिखते रहे।
बतौर उप संपादक कई दैनिक पेपरों में काम किया, वर्षों तक आल इंडिया रेडियो से जुड़े रहे, आपके कई पेपरो में कहानियाँ, कविताएँ, फीचर्स प्रकाशित हैं।
आपने मूलतः विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की है, आपका पूरा नाम "धर्म नाथ चौबे मधुकर" है, आप को अन्य नाम "मधुकर" से भी जाना जाता है।
आप मधुकर नाम से भी लिखते रहे हैं। आपने अपने जीवन में बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं, बतौर कवि आप बहुत अच्छा लिखते हैं।
आपकी उपलब्धियां एवं लेखन समाज एवं अन्य रचनाकारों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







