“ज़िन्दगी की दौड़ “
चेहरे की मासूमियत ,
आँखों में दिखती शरारतें , वो
खिलखिलाकर हँसना ,
अपनों का प्यार और कई मीठी -मीठी
बचपन की आदतें….
ज़िन्दगी की दौड़ में न खो देना ।
ग़म मिलें तो मुस्कुराकर गुज़ार देना ,
ख़ुशी मिले तो शुक्र मनाना,
ख़्वाबों की उड़ान तो भरना ,
मगर अपना आशियाँ धरती पर ही बनाना।
अपनों को साथ ले कर ही कामयाबी की सीढ़ियाँ चढ़ना ।
वन्दना सूद
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







