अगर चाहतों में कोई है तो गुरूर कर लो।
दुनिया तुम्हारी नज़र में थोड़ा नूर भर लो।।
यदि मन करे तो ग़ज़लों में उतरना उसको।
इच्छा साकार कर खुद को मशहूर कर लो।।
मैं समझूँगा मोहब्बत की लत लग गई तुम्हें।
उसके खातिर मन को जरा मजबूर कर लो।।
जिन्दगी में मोहब्बत होने में देर नही लगती।
आईने को देखना छोड़ो खुद से दूर कर लो।।
हिम्मत जुटा कर कह दो इशारों से 'उपदेश'।
यादों की सरगम सुनकर उसे मंजूर कर लो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







