वो जो निगाहें, नहीं उठा रहे हैं..
उन्हें मालूम है, हम बुला रहे हैं..।
फैसला तो उनके ही, दिल ने किया..
वो हैं कि हमें क़ुसूरवार ठहरा रहे हैं..।
मौसम तो आज भी, कल जैसा है..
मगर वो हमें, सब्ज़·बाग़ दिखा रहे हैं..।
आपके रु-ब-रू ही, मिजाज़ जुदा है..
वैसे नज़र बचाकर, हाथ बढ़ा रहे हैं..।
उनको समझना, कभी आसां न रहा..
दिल की बातों से भी, दिल दुखा रहे हैं..।
पवन कुमार "क्षितिज"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







