प्यार जब किसी से हो जाए उसके बाद क्या।
बात करने को मन ललचाये उसके बाद क्या।।
गुजारा कैसे करे भला तन्हा याद के सहारे से।
अश्क भर आये लुढ़क जाए उसके बाद क्या।।
उस शख्स को दिल दे दिया बिना कीमत लिये।
रूठे हुए शख्स को समझाए उसके बाद क्या।।
माने न मेरी बात चालाकी का मसीहा लगता।
उलझा दिल 'उपदेश' सुलझाए उसके बाद क्या।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







