पहली बार आकर मेरे घर में भोज लिया।
और दिल दुखाने का तरीका खोज लिया।।
सब के सामने पेश किया रुमाल मुझको।
निशानी देने का नया तरीका खोज लिया।।
दिल का चिन्ह काढा होगा अपने हाथो से।
मन मोहने का अजब तरीका खोज लिया।।
अब देखती भी नही जलपान भी नही देती।
ब्लड प्रेशर बढ़ाने का तरीका खोज लिया।।
ऐसी अदाओं में 'उपदेश' उलझ गया मन।
मुस्कुराते रहने का तरीका खोज लिया।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







