मुहब्बत के सिवा, कोई और बात थी कि नहीं..
यूं ही मिलने के बाद, कोई और मुलाकात थी कि नहीं..।
दिल को अब, कयास लगाने की भी इज़ाज़त कहां..
अधूरे ख़्वाब देखने को, कोई और रात थी कि नहीं..।
सुना है ये खिज़ाँ भी, एक दिन गुज़र ही जाएगी मगर..
तब तो याद भी न होगा कि, रंगे-हयात थी कि नहीं..।
ज़माने को मुहब्बत की इत्तिला जाने कौन कर गया..
हमारे जज़्बात पोशीदा थे, वो माकूल एहतियात थी कि नहीं..।
न गुलों के चेहरे पे रौनके, न निगाहे रौशन बागबां की..
बहारें तो थीं, मगर चमन में अबके बरसात थी कि नहीं..।
पवन कुमार "क्षितिज"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







