शिक्षक ज्ञान का भण्डार होता है,
हर इंसा का बिना उसके सुना संसार होता है।
जीवन में शिक्षक का होना बहुत ज़रूरी है,
क्योंकि उसके बिना इंसान कंगाल होता है।
शिक्षक बिना इंसा कोरा कागज़ होता है,
शिक्षक बिना इंसान कहां कामयाब होता है।
कुछ हो या ना हो इंसान के पास लेकिन
शिक्षक होना चाहिए,
क्योंकि शिक्षक ही है जो इंसान की सबसे बड़ी
जाइदाद होता है।
शिक्षक का उसके बहुत से शिष्य करते हैं अपमान,
फिर भी शिक्षक हर दफा उन्हें कर देता है माफ़।
कभी-कभी कुछ शिष्य शिक्षक को गहरी ठेस
पहुंचाते हैं,
फिर भी वो शिष्य को नादान समझ टाल जाते हैं।
सबसे बड़ा संघर्ष एक शिक्षक ही करता है,
हो चाहे हाल बेहाल उसका पर शिष्यों को
हमेशा सिखाता रहता है।
मां-बाप के बाद एक शिक्षक ही होता है
जो बिना किसी स्वार्थ के बच्चों को सही सलाह
देता है।
जिसके साथ शिक्षक हो उसकी हस्ती बन जाती है,
जिसके साथ शिक्षक हो उसकी क़िस्मत चमक जाती है।
शिक्षक भगवान का दिया सबसे बड़ा तोहफ़ा होता है,
जिसके पास हो ये तोहफ़ा
उसकी कहानी हर जुबां पर होती है।
- रीना कुमारी प्रजापत
सर्वाधिकार अधीन है

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




