शिक्षक ज्योत जलाते है,
हमारा ज्ञान बढ़ाते है,
ज्ञान का सागर है उनमें,
हमे सही राह दिखाते है।
ना करते वो भेदभाव,
हमे सच्चे मन से पढ़ाते हैं,
किताबी ज्ञान के साथ,
जीवन जीना वो सिखाते है।
हार कर जब हम बैठते है,
निराशा हमारी वो दूर करते,
आत्मविश्वास हमारा बढ़ाते है,
हार कर जितना हमे सिखाते है।
पथप्रदर्शक बनकर हमारे,
हर सपने को पंख लगाते है,
मुश्किलों से जीतना सिखाते है,
हमारे जीत की राह बनाते है।
ना सिर्फ शिक्षक दिवस पर,
हर दिन आपका आभार है,
शिक्षकों के अमूल्य ज्ञान से,
बनता हमारा जीवन महान है।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







