शांत और अशांत मन..एक चिंतन
--------------------------------------------
जीवन से हमेशा शिकायत क्या उचित है ??
आज के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में क्या सिर्फ परेशानियां ही परेशानियां हैं ??
क्या खुश रहना बहुत मुश्किल है ??
क्या सारी मुसीबतें सिर्फ हमारे लिए ही हैं ??
क्या आपको हर समय लगता है कि मेरे ही जीवन में इतना कष्ट क्यों ??
आइये इन सवालों के जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं !!
सबसे पहली बात..कभी शान्त सरोवर के पास बैठ कर देखिए आसमान के चांद को..
चांद पूरा का पूरा उतर आता है जमीन पर !!
अब एक पत्थर का अत्यंत ही छोटा सा टुकड़ा या कंकड़ लीजिये और फेंक कर देखिए उस शांत सरोवर की सतह पर !!
क्या हुआ ??
चांद टुकड़े-टुकड़े में बंटकर फैल गया ..
बस यही हाल हमारे मन का है .. !!
किसी की याद..किसी की स्मृति..कोई प्रॉब्लम..किसी प्रॉब्लम का पहली बार सामना
हमारे शांत मन को हिलाने के लिए काफी है !!
इसका उत्तर है..शांत होने का पुन: प्रयास करना..किसी समस्या के समाधान के बारे में सोचना..थोड़ा रिलेक्स होकर..थोड़ी देर शांत पड़े रहना..
आप पायेंगे..सरोवर में हलचल बंद हो चुका है..चांद फिर से अपने पूरे आकार में प्रकट हो चुका है !!
अब समस्या का समाधान मिल चुका है !!
जिम्मेदारी तो लेनी होगी ..responsibility बहुत ही जरुरी है..कब तक आप दूसरे के सहारे ही बैठे रहेंगे !!
एक नई जिम्मेदारी लिखनी होगी..एक नया वर्तमान लिखना होगा !!
या तो स्मृतियों के सहारे अपना वर्तमान चौपट करते रहिये..भविष्य को और अंधकार में ले जाइये ..या उठ खड़े होइये..वर्तमान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर..
देखिए, भविष्य कैसे शांत होता है..शांत मन से चांद कैसे और कितना खूबसूरत दिखता है !!
एक समाधान कभी-कभी हजार सवालों का उत्तर होता है !!
और ध्यान रहे..शांत मन से ही समाधान निकलेंगे..फेस करना सीखिये..भागिये मत..
समस्यायें कुत्ते की तरह हैं..अगर आप भागे इन्हें देखकर..तो खैर नहीं आपकी..शांति से हिम्मत करके खड़े भर हो जाइये ...ये स्वयं भाग जायेंगे !!
क्या कहा आपने??
अगर काट ही लिया तो ??😁
इंजेक्शन लगवा लेंगे..रेबीज का ..
और क्या..लेकिन अगर भागे तो ??
बैन्ड एड कम पड़ जायेगा 😍
हां, एक बात और..
बहुत सारी समस्याओं का समाधान एक कप काॅफी या चाय है..ये न भूलें !!
मुझे तो काॅफी बहुत पसंद है और आपको ??
बताइयेगा जरूर..आपकी पसंद क्या है ??
काॅफी या टाॅफी ☕️🍖🎂🍭🍺🍷🍬🧁
फिलहाल..अभी मुझे एक कप काॅफी मिलेगी क्या 🙏🙏
ऑथर वेदव्यास मिश्र की
समाधान ☕️भरी कलम से..
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







