सत्य का सूर्य
डॉ. एच सी विपिन कुमार जैन" विख्यात"
राज-पाट और वैभव त्यागा, त्यागी सुख की माया,
सत्य की खातिर राजा ने, अपना सर्वस्व गंवाया।
स्वप्न में दी गई दक्षिणा, को उसने सच मान लिया,
सत्य की रक्षा करने को, खुद को ही कुर्बान किया।
न डगमगाया पथ से अपने, चाहे आएँ दुख के घेरे,
सत्य का सूरज चमका ऐसा, मिटे तिमिर के सब अँधेरे।
अयोध्या का वह चक्रवर्ती, श्मशान का प्रहरी बन बैठा,
पर सत्य की खातिर वह धीर, दुनिया के हर दुख को सहे था।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







