हर रिश्ते को सात फेरों की जरूरत नही।
मोहब्बत जिंदा रहती दूरी से आहत नही।।
एक-दूजे के दिल में धड़कते रहे प्यार से।
रिश्ता तोड़ देने की जिनकी फितरत नही।।
अच्छा लगता उनके ध्यान में मगन होकर।
दुनिया को दिखाने जिनकी आदत नही।।
अपने बीते हुए पलो की तवज्जो 'उपदेश'।
बेवजह स्वार्थ सिद्ध करने की चाहत नही।।
वैसे पूजा-अर्चना करते रोज सुबह सुबह।
कुछ मांगने के लिए खुदा की इबादत नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







