ज्यादातर स्त्रियों का प्यार पाना कठिन होता।
वो सम्मान पसन्द करती मिले तो अमन होता।।
सब ज़िस्म का प्यार नहीं खोजतीं पुरुषो में यारो।
हर एक स्त्री का प्रेम करने का तरीक़ा भिन्न होता।।
उनके मन से उतर जाने पर दूरी ही सही मानो।
फिर कभी दिल में जगह पाना नामुमकिन होता।।
मोहब्बत की खुशबू से पहले भरोसा जीतो यारो।
भरोसा होने पर खुद-ब-खुद संग अनुसरण होता।।
हर तरफ सम्मान में स्नेह खोजती रहती 'उपदेश'।
मिल जाने पर सर्वस्व समर्पण करने का मन होता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







