शिकायतें उलाहने दराज में रख कर,
भूल जाती है प्रेम की लालायित स्त्रियाँ।
गुनगुनाने लगती चिन्ताओं के बीच में,
उँगली छोड़ देती पैंतीस पार की स्त्रियाँ।
फेसबुक पर मौजूदगी दर्ज कराती रोज,
दिखाती खुद को कूल शिक्षित स्त्रियाँ।
दुख पर अब नही रोती रील पोस्ट करती,
मार्ग दर्शन कराती पैंतीस पार की स्त्रियाँ।
लाडलों की ट्राफियो की दमक से खुशी,
बेपरवाह बहुत नजर आती जिद्दी स्त्रियाँ।
आँखों में सुरमई सपने बिस्तर पर प्लानिंग,
सुरीली है 'उपदेश' पैंतीस पार की स्त्रियाँ।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







