मन तो वही है मगर बाँधने का मोह नही।
उम्र का तकादा बंधे रहने का विछोह नही।।
दूरियों में भी सुकून का एहसास मिल रहा।
मानता हूँ पूरे मन से साथ कोई विद्रोह नही।।
ना वो हमें बदलने की चाह रखते ना मैं उन्हें।
कुछ लोग कहते जरूर मगर ये गिरोह नही।।
मोहब्बत दबाए सीने में बैठा रहा 'उपदेश'।
अपेक्षाएं अपनी ही जगह कोई विद्रोह नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







