नया भारत, नई ऊँचाई
डॉ. एच सी विपिन कुमार जैन" विख्यात"
सीमा पर खड़ा जवान और, खेत में जुटा किसान है,
गणतंत्र की असली शक्ति, मेरा प्यारा हिंदुस्तान है।
तकनीक की उड़ान है, विज्ञान का आकाश है,
आत्मनिर्भर बनने का, अब मन में अटूट विश्वास है।
नफरत की दीवारों को, अब मिलकर हमें गिराना है,
हर गरीब के चेहरे पर, फिर खुशहाली को लाना है।
यही संदेश गणतंत्र का, यही प्रेम की भाषा है,
उठो हिंद के वीरों, तुम ही भारत की आशा है।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







