कभी नदी बनके कभी झील बनके,
कभी बादल बनके कभी मौजें बनके,
तुम आ गए रुत बनकर,
कभी राहें बनके निगाहें बनके,
कभी आंखें बनके बांहें बनके,
मेहमान की तरह आ गए मेहमान की तरह,
यह उजालों से तुम कितना सजाते हो,
ये दिन रात बनकर,
किसी की जिंदगी बनकर,
यह सफर बनकर चलते राही बनकर,
होश हवास में जग कर बेसुधी में रहकर,
कितनी कहानी लिखते हो,
ये नींदें लाकर सपनों में सजाकर,
छिपते फिर नजर आते हो,
ये नामों की दुनिया में कामों का जहां,
ये होना ना होना ये अंजाम तक लाकर,
सबको सब दिखाकर फिर नज़र हटाकर,
क्या दुनिया बना दी खुद को छिपाकर,
हाथ ना आए इसलिए नियम दिनचर्या काम और उदासी ला दी फिर मन प्रेम प्रकृति शरीर,
बंधन मेहनत अभ्यास याद रटन,
तपस्या, सब से तुम करवाकर,
खुद को ओझल रखना चाहते हो,
ना पास आ पाए ना पार जा पाए,
इसलिए हमीं से कहते हो खुद को ही जानो,
और खुद बहुत दूर छुप जाते हो,
ये कैसा बैर है,
इसलिए हर एक का विलोम बनाते हो,
तुम्हें कब मिलेंगे हम,
हम ना रहे क्या तब,
कभी हम तुम ना हुए,
कभी मैं तुम हम ना हुए,
ये जुएं का खेल है हारे हार गए।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







