बचाना है बड़ा मुश्किल घर में सिसकियों से।
अब मन नही भरता हमारा पुरानी चिट्ठियों से।।
ख़ारों ने मुझको पाला रिश्ता है अपना ग़म से।
अब डर नही लगता मुझे बेजान तल्ख़ियों से।।
प्यार पाने की ललक और मसलों से रूबरू।
कही खुल न जाये आँख बेसुरी हिचकियों से।।
अब खेलने के दिन नही जिम्मेदारियाँ बढ़ी।
सम्हलना सीख गई बेवक्त की आँधियों से।।
खुद फाँकें कितने डाले भूखा न रखा इनको।
तकरार से बचा लिया 'उपदेश' खुद भाइयों से।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद
        
    
The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




        
        
        
        
        
        
        