जरूरत क्या है
हर किसी को ये बताने की जरूरत क्या है
मिलें न दिल संग रहने की जरूरत क्या है
उन्हें मालूम है फिर भी वो पूछते हैं हमसे
उन को कुछ भी बताने की जरूरत क्या है
जब बात करना उन को गंवारा नहीं हमसे
फिर, यह रिश्ता रखने की, जरूरत क्या है
वो बनना चाहते हैं अच्छा लोगों के सामने
उन्हें यह साबित करने की, जरूरत क्या है
गुनाह हमसे हुआ क्या ये जानते हैं वो भी
ऐसे में कुछ भी कहने की, जरूरत क्या है
कितनी कोशिश की हमने उन्हें मनाने की
क्या शय हैं ये बताने की, जरूरत क्या है
वो जानकर भी अंजान बनते हैं यादव
वरना यहां से यूं जाने की जरूरत क्या है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







