जब देखा मैंने भारत अपना,
....विश्व धरोहर का एक सपना(2),
कहां गई वह मिसाले मर्यादा की,
....भक्ति और मीरा के गाथा की,
शबरी के झूठे बैर भी भूले,
....भारत के लाल वह फाँसी पर झूले,
कभी नालन्दा थी एक विश्व धरोहर,
....जब विश्व गुरु कहलाता भारत,
बस दुख इस बात का मुझको,
....अपनो के दिये घात का मुझको,
महाराणा की वह घास की रोटी,
....वो संभाजी के जख्म याद हैं,
लेकिन भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा,
....अब चप्पा चप्पा भारत का,
अब कैसे मैं सपना देख लूं,
....विश्व धरोहर भारत का,
....विश्व धरोहर भारत का,
सर्वाधिकार अधीन है

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




