भारतवासियों की एकता का प्रतीक है हिन्दी,
भारत की संस्कृतियों का आधार है हिन्दी |
भारत की राजभाषा है हिन्दी ,
और ये ही इसकी शान है |
एक अद्भुत भाषा है हिन्दी ,
और इस पर हमको मान है |
क्यों हम भूला बैठे है
हिन्दी भाषा के अस्तित्व को ?
क्यों हम नहीं स्वीकारते
हिन्दी भाषा के महत्व को ?
हिन्दी भाषा के सम्मान से ही ,
सम्भव इसका वैभव है |
हिन्दी की गरिमा में ही ,
देश का गौरव है |
चाहें कितना भी ज्ञान हासिल कर ले ,
विदेशी भाषाओं का |
नहीं ठुकराया जा सकता महत्व ,
हिन्दी की भूमिकाओं का |
हिन्दुस्तान है देश हमारा,
और हिन्दी इसकी जान है |
हम सब है हिन्दुस्तानी ,
और हिंदी हमारी पहचान है |