देरी से नाराजगी जाहिर करके कुछ नही।
जाने वाला छला गया हासिल कुछ नही।।
शिकायत दर्ज कराएगी न्याय पाने के लिए।
वक्त के बाद न्याय मिला हासिल कुछ नही।।
भरोसा किस पर करे भरोसे लायक कौन है।
वक्त बीत गया 'उपदेश' हासिल कुछ नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद