चांद बीमार है,हम परेशान हैं,
दिल में एक जुनून है,
चल रहे हैं अंधेरों में एक बार,
क्योंकि हम जिसे ढूंढ रहे हैं,वही कब से गुमनाम है...।।
बारिश है तूफान है उसके संग ए जहां है,
लिखते रहो अफसाने यूं ही उनके नाम से,
क्योंकि हम जिसे ढूंढ रहे हैं,
वही कब से गुमनाम है...।।
प्यार है,गुस्सा है,इंतजार है,इंतेक़ाम है,
शब्द कम पड़ जाते हैं लिखने के लिए उनके बारे में,
क्योंकि हम जिसे ढूंढ रहे हैं,
वही कब से गुमनाम है...।।
निराश है,हताश है,लेकिन फिर भी विश्वास है,
सी जाते हैं होंठ कभी,कभी कह जाते हैं मंजर,
थक गया है पर बंद होने को है आंखें,
न जाने खो गया है तू कहीं,
कब आएगा सामने,
क्योंकि हम जिसे ढूंढ रहे हैं,
वही कब से गुमनाम है...।।
- सुप्रिया साहू


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







