कभी-कभी कोई शक्ल, यूं ही आसपास फिरती है..
दिल के चमन में, सबा बहुत उदास फिरती है..।
ये ज़माना मुझको, रोज़ इक नया इल्ज़ाम दिए जाता है..
उनकी यादें देखो कैसे, बग़ैर होशो-हवास फिरती है..।
मैंने आंसू तो पोशीदा रखे, ज़माने से किसी तरहा..
मग़र क्या करूं, मेरे दिल की चोट बे-लिबास फिरती है..।
नज़रों ने उनसे, तर्क-ए-ताल्लुक़ का बयाँ कर दिया मगर..
आरज़ू अब भी, उनके सरहद-ए-दिल पे बदहवास फिरती है..
वक़्त बदला गुलिस्तां का, तो इस कदर बदला कि..
गुल बे-रंग हुए, शबनम के होठों पे प्यास फिरती है..।
पवन कुमार "क्षितिज"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







