कोई तो फायदा तेरे इंतजार में रहने का होगा।
रोज सोने से पहले जागने के बाद स्वर्ग होगा।।
जिसको चाहा वही तड़प जाती नही दिल से।
शायद उसका वास्ता जिन्दगी का स्वर्ग होगा।।
तुम्हारे बिना ना कोई अपना ना कोई पराया।
इत्तला दिल देता मिलकर जीना ही स्वर्ग होगा।।
अचंभित सा कर दिया प्रस्ताव भेजकर तुमने।
खुशी में बदल दिया ऐसे खुमार में स्वर्ग होगा।।
चलो अच्छा हुआ 'उपदेश' जज्बाती बन गए।
डर गायब हुआ प्यार में रहना ही स्वर्ग होगा।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद